चंडीगढ़ - चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा रविवार देर शाम शुरू की गयी एंटी एनक्रोचमेंट ड्राइव के दौरान देर रात मौलीजागरां में हिंसक घटना सामने आयी। लोगों ने अतिक्रमण हटा रहे कर्मचारियों पर पथराव कर दिया। इसमें मौलीजागरां चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रोहताश कुमार घायल हो गये। गुस्सायी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।
घायल रोहताश कुमार को सेक्टर 16 के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक कालोनी में तनाव का माहौल बना रहा। ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के प्रभारी अस्पताल भी पहुंचे। ईस्ट डिवीजन के एसडीएम दानिश अशरफ के अनुसार ड्राइव के दौरान रात तक करीब 70 चालान किये गये थे। इनमें मार्किट, फुटपाथ से भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया।