Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

महिलाओं के विरुद्ध हिंसा रोकनी होगी: रेनू माथुर

Updated on Friday, December 04, 2015 22:39 PM IST

चंडीगढ़ - महिलाओं के विरुद्ध हिंसा रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र की विश्वव्यापी मुहिम 'ऑरेंज दि वल्र्ड के समर्थन में आज यहां शहर की कुछ नामचीन हस्तियां एकजुट हुईं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बैन की-मून के आह्वान के अनुरूप लोगों को जागरूक करने के लिए पंजाबी गायक-अभिनेता एवं युवा सितारा नवराज हंस, पूर्व सांसद एवं एडिशनल सोलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन एवं भविष्यवक्ता सुश्री रेनू माथुर ने एक सुर में अपील की कि 'महिलाओं व लड़कियों के प्रति कहीं भी हिंसा होते देख चुप न बैठें। उठें, और तत्काल उचित कार्रवाई करें।

 

प्रसिद्ध भविष्यवक्ता एवं टैरो रीडर सुश्री रेनू माथुर पिछले 25 वर्षों से इस मुद्दे पर निरंतर सक्रिय रही हैं और महिलाओं एवं बच्चों पर होने वाली ज्यादती के खिलाफ हर स्तर पर उन्होंने सदैव कार्रवाई की है। दुखी, पीडि़त एवं परेशान महिलाओं की मदद के लिए गत वर्ष उन्होंने एक हैल्पलाइन (0172-5048788) शुरू की थी, जिस पर लोग अक्सर उनसे सलाह लेने के लिए फोन करते रहते हैं।

 

सुश्री रेनू माथुर ने कहा कि 'संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, बलात्कार की 50 प्रतिशत घटनाएं 16 वर्ष से कम आयु की किशोरियों के साथ होती हैं और दुनिया भर में 18 वर्ष आयु तक की करीब 15 करोड़ लड़कियां प्रति वर्ष किसी न किसी रूप में यौन हिंसा झेलती हैं।

 

सत्य पाल जैन ने बताया, 'नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो की वर्ष 2012 की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में करीब 70 प्रतिशत महिलाएं अपने जीवन में कभी न कभी हिंसा का अनुभव करती हैं। नवराज हंस ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हमें महिलाओं व लड़कियों का सम्मान करना चाहिए और घर में या बाहर, कहीं भी यदि कोई महिला परेशानी या हिंसा की शिकार होती दिखे तो तुरंत जरूरी कदम उठाने चाहिए।

 

जैन ने रेनू माथुर की प्रशंसा की और महिलाओं एवं बच्चों की मदद की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्लोबल सिक्योरेक्स के प्रबंध निदेशक श्री संजीवन भी मौजूद थे। वे रेनू माथुर के साथ इन सामाजिक कार्यों से सदैव तत्परता से साथ रहते हैं और अपेक्षित मदद करते हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X