Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ में ट्रैफिक की समस्यायों पर आईजी ने लिखा सलाहकार को पत्र

Updated on Wednesday, December 09, 2015 11:53 AM IST

चंडीगढ़ - शहर में यातायात की व्यवस्था को सुचारू करने के लिए चंडीगढ़ के पुलिस प्रमुख आरपी उपाध्याय ने चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार विजयदेव को पत्र लिखकर कुछ सुझावों पर विचार करने का आग्रह किया है।

इन सुझावों में प्लाईओवर व अंडर पासेज बनाने, शहर में विभिन्न व्यस्त जगहों पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने के साथ साथ दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी सम- विषम नंबरों के आधार पर वाहन चलाने तथा कार रहित दिन के सिस्टम को अपनाने की जरूरत पर बल दिया है।

उन्होंने कहा कि सुबह व शाम के समय यातायात समस्या बेहद गंभीर होती जा रही है। इस वक्त सडक़ों पर यातायात का दबाव चरम पर होता है। जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है व आए दिन शहरवासियों को परेशानी से दो चार होना पड़ता है व ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी स्थिति संभालने में  काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कई बार तो गंभीर सडक़ हादसे भी होते हैं जिससे स्थिति और भी नाजुक होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन क विभिन्न विभागों व नगर निगम के पास चंडीगढ़ पुलिस पहले से ही कई सुझाव दर्ज करा चुकी है पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जिसके कारण आने वाले समय में काफी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

उन्होंने कहा कि दक्षिण मार्ग पर चंडीगढ़ मोहाली सीमा बार्डर तथा  एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से ट्रिब्यून चौक तक तथा ट्रिब्यून चौक से बाईं तरफ फैदां बैरियर तथा दाहिनी तरफ माडेला लाइट प्वाइंट तक प्लाईओवर बनाया जाना चाहिए तथा दूसरा फ्लाई ओवर मध्य मार्ग पर  ए.पी. चौक व पुलिस थाना ईस्ट चौक से ढिल्लों लाइट प्वाइंट तक बनाया जाना चाहिए।

यदि कहीं पर फ्लाई ओवर बनाना संभव न हो तो अंडर पासेज भी बनाए जा सकते हैं पर यह प्राथमिकता के आधार पर व युद्ध स्तर पर होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में स्थित चंडीगढ़,पंजाब व हरियाणा सरकारों के कार्यालयों खुलने का समय क्रमश: प्रात: आठ बजे, फिर पौने नौ बजे व फिर साढ़े नौ बजे तथा इसी प्रकार से शाम को बंद होने का समय तय करना का सुझाव दिया है। इससे भी यातायात को काबू करने में सहायता मिलेगी व आम जनता की भी दिक्कतें दूर होंगी।

उन्होंने शहर की कुछ चुनिंदा व्यस्त जगहों पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की जरूरत जताई है जो इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक में स्थित एलांते मॉल, सेक्टर 43 में जिला अदालत , सेक्टर35 व सेक्टर 22 की मार्केटों में बनाई जानी चाहियें । उन्होंने लिखा है कि पर्याप्त पार्किंग्स न होने की वजह से भी सडकों पर अराजकता का माहोल बन जाता है ।

इसी प्रकार उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी सम- विषम [ओड - इवन] नंबरों के आधार पर वाहन चलाने तथा कार रहित दिन के सिस्टम को अपनाने की जरूरत  पर भी विचार करने का सुझाव देते हुए कहा कि इसके लिए मोहाली व पंचकुला के प्रशासन व पुलिस का सहयोग भी लेना अपेक्षित होगा।

उन्होंने अंडरपैसेज की जरूरत पर बल देते हुए लिखा है कि इससे पैदल चलने वालों को बहुत राहत मिलेगी ।इसके अलावा नगर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को भी जनता के आक्रोश से निजात मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X