Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

प्रोफेसर ग्रोवर ने किया अंतर्राष्ट्रीय मनोविज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन

Updated on Wednesday, September 28, 2016 22:06 PM IST

चंडीगढ़ - तीसरा अंतर्राष्ट्रीय एवं पांचवां राष्ट्रीय मनोविज्ञान सम्मेलन (आईपीएससी-2016) यहां पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 46, चंडीगढ़ में शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस मनोविज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरुण कुमार ग्रोवर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। समारोह में पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व मनोवैज्ञानिक प्रो. सागर शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया और सम्मेलन की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी हुआ।

 

अपने संबोधन में प्रोफेसर ग्रोवर ने कहा, 'बिना किसी बड़ी सहायता के एनएपीएस इतना बड़ा आयोजन कर रहा है, इसके लिए संगठन बधाई का पात्र है। परंतु इस आयोजन को और अधिक स्वीकार्य और भव्य बनाने के लिए मुझे लगता है कि एक पब्लिक लेक्चर का आयोजन भी किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय लोग इसका लाभ ले सकें और जागरूकता के इस अभियान में शामिल हो सकें।

 

पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेजों को अधिक स्वायत्तता और निर्णय लेने की स्वतंत्रता के बारे में प्रोफेसर ग्रोवर का सुझाव था कि कॉलेजों को स्वायत्त संस्थान बनने की अभिलाषा रखनी चाहिए। सरकार भी यही चाहती है कि पीजी कॉलेजों में अधिक रिसर्च हो और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान बढ़ाया जाये।

 

कांफ्रेंस के डायरेक्टर डॉ. रोशन लाल दहिया ने कहा, 'सम्मेलन का फोकस मनोवैज्ञानिक सेहत, शांति और सद्भाव पर है। हमारी कोशिश है कि मनोविज्ञान में अनुसंधान को बढ़ावा दिया जा सके और इसका लाभ लोगों और समाज को मिल सके। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह में एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के प्रोफेसर राधेश्याम, हरियाणा के स्टेट इलेक्शन कमिश्नर डॉ. दलीप सिंह आईएएस, पीजीजीसी-46 के प्रिंसीपल डॉ. बीपी यादव एवं गलोबल पीस एंड हार्मनी संस्था के संस्थापक डॉ. सुभाष चंद्रा भी मौजूद थे।

 

तीन दिवसीय इस कांफे्रंस का आयोजन पीजी गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 46, चंडीगढ़ के मनोविज्ञान विभाग द्वारा वल्र्ड विदआउट एंगर, वल्र्ड इमोशनल लिटरेसी लीग एवं ग्लोबल पीस एंड हार्मनी संस्था के सहयोग से नेशनल एसोसिएशन ऑफ साइकोलॉजिकल साइंस (एनएपीएस) के बैनर तले किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X