चंडीगढ़ - देश भर में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में कैमिस्टों की हड़ताल हैं। पंजाब के कैमिस्ट भी 14 अक्तूबर को हड़ताल स्वरूप दुकानें बंद रखेंगे। एसोसिएशन ने यह फैसला आल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के आह्वान पर किया है। हालांकि अस्पतालों में स्थित कैमिस्ट शॉप खुली रहेंगी।
चंडीगढ़ कैमिस्ट शॉप एसोसिएशन के प्रेेसिडेंट विजय आनंद ने बताया कि यह बंद पूरे देश में रहेगा। ई-फार्मेसी ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के खिलाफ है और सरकार इसे रोकने में नाकाम रही है। विरोध की वजह सिर्फ यही है कि आनलाइन बिक्री से न सिर्फ मरीजों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है बल्कि 7 लाख से ज्यादा कैमिस्ट व उनके परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।