चंडीगढ़ - पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने आज मोबाइल एंड वैब बेस्ड एप्लीकेशन का उद्घाटन कर दिया। इस एप्लीकेशन के जरिये अब शहर का नागरिक किसी भी समय अपने गुम हुए दस्तावेजों, सामान के बारे में शिकायत दे सकेगा। नागरिक इस सुविधा से 24 घंटे पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेगा। वरिष्ठ नागारिकों ने इस एप्लीकेशन को न सिर्फ बुजुर्गों बल्कि समाज के तमाम वर्ग के लिये एक सौगात बताया।