चंडीगढ़ - गांव दड़वा की गैस कालोनी में वीरवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने घर के बाहर खड़े एक 5 वर्षीय बालक को कुचल दिया। ट्रक जिस गोदाम पर आया था पुलिस अब उसके मालिक से आरोपी चालक के बारे में पूछताछ कर रही है। उधर, कालोनी में हादसे के बाद तनाव का महौल बना हुआ है। गुस्साए लोगों और पीडि़त परिवार ने बेटे को खोने के बाद सडक़ों पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के विरुद्ध कालोनी में दाखिल होने वाले ट्रकों पर तुरंत अंकुश लगाने के लिये दबाव बनाया। कालोनी में इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
मृतक बालक की पहचान आकाश के रूप में हुई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसपी ने शाम को सडक़ों पर डटे ग्रामीणों को इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीण सडक़ों पर से उठे।