चंडीगढ़ - पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र संगठन एनएसयूआई ने आज स्टूडेंट सेंटर पर फेलो जीके चतरथ की याद में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में एनएसयूआई के बड़े नेताओं मनोज लुबाना, चंदन राणा, उदयभान, स्निग्धा बावा सहित 200 छात्रों ने रक्तदान किया। शिविर में डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल के अलावा चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और पूर्व मेयर और फेलो अनु चतरथ भी उपस्थित थी।
शिविर में युवा कांग्रेस नेता गगन पहलवान, दमन बाजवा के अलावा एडवोकेट अलका चतरथ ने भी रक्तदान किया। एनएसयूआई चंडीगढ़ के प्रधान गुरजोत संधू व सन्नी मेहता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।