चंडीगढ़ - पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने तथा उसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लुधियाना में ओले गिरे, जिससे मौसम ठंडा हो गया। मौसम केंद्र के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान पंजाब तथा हरियाणा में कहीं -कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। पंजाब के लुधियाना में ओलावृष्टि तथा कुछ देर वर्षा हुई। इससे धान की पकी खड़ी फसल को नुकसान हुआ। पहली अक्तूबर से मंडियों में धान खरीद प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। हरियाणा में तो कुछ मंडियों में धान आ चुका है। जोरदार बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। चंडीगढ़ और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, अंबाला और अमृतसर में 22 , हिसार में 19, करनाल, नारनौल और पटियाला में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।