चंडीगढ़ - पंजाब विश्वविद्यालय में आज मानसिक प्रशिक्षण एवं मनोविज्ञान पर ‘थर्ड वर्ल्ड कांग्रेस ऑन एक्सीलेंस’ शुरू हो गयी है इस कांग्रेस में कनाडा, बेल्जियम, जर्मनी, यूनान, रूस, श्रीलंका, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और स्वीडन सहित देश-विदेश के 700 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस कांग्रेस में दुनिया-भर के मनोवैज्ञानिक, मानसिक प्रशिक्षक, प्रबंधन विशेषज्ञ, मेडिकल साइंटिस्ट, न्यूरोलोजिस्ट और योग विशेषज्ञ एक स्थान पर जुटे हैं। इस विश्व कांग्रेस का आयोजन इंटरनेशनल सोसायटी आफ मेंटल ट्रेनिंग फार एक्सीलेंस की ओर से पीयू के मनोविज्ञान विभाग द्वारा किया गया।
इस कांग्रेस का उद्घाटन पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. एके ग्रोवर ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक संयोग ही है कि पीयू के स्थापना दिवस पर वर्ल्ड कांग्रेस हो रही है। भारतीय उप-महाद्वीप के सबसे प्राचीन विश्वविद्यालों मे से पीयू एक है। 14 अक्तूबर 1882 को लाहौर में स्थापित हुई पीयू बंटवारे के बाद एक अक्तूबर 1947 को भारत में आयी और कई जगहों से होते हुए अंतत: चंडीगढ़ में सेटल हो गयी। उन्होंने कहा कि पीयू के पास अपनी एक समृद्ध विरासत है।
Have something to say? Post your comment