पिलानी, 21 सितम्बर 2025, सीएसआईआर – केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीरी), पिलानी ने अपने 73वेंस्थापना दिवस का उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार असवाल, सदस्य, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, मुख्य अतिथि तथा प्रोफेसर संजीव शर्मा, कुलपति, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संस्थान की ‘वार्षिक रिपोर्ट 2024-25’ तथा ‘सीएसआईआर-सीरी प्रौद्योगिकी संग्रह’ का विमोचन किया गया।