Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

स्‍वस्‍थ और आत्‍मनिर्भर भारत के लिए स्‍वच्‍छता महत्‍वपूर्ण कड़ी – डॉ पी सी पंचारिया

Updated on Friday, May 16, 2025 16:14 PM IST

सीरी में आयोजित हुआ स्‍वच्‍छता पखवाड़ा, डॉ पंचारिया ने विजेताओं को पुरस्‍कृत किया

 

पिलानी, 15 मई, सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में स्‍वच्‍छता पखवाड़ा 2025 का विधिवत समापन 15 मई को आयोजित समापन एवं पुरस्‍कार वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता संस्‍थान के निदेशक डॉ पी सी पंचारिया ने की। इस अवसर पर डॉ पंचारिया ने स्‍वच्‍छता पखवाड़ा अवधि के दौरान आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्‍कार भेंट कर सम्‍मानित किया। संस्‍थान के कार्मिकों एवं पुरस्‍कार विजेताओं को संबोधित करते हुए डॉ पंचारिया ने कहा कि स्‍वच्‍छता अभियान वर्ष पर्यन्‍त चलने वाली प्रक्रिया है और हमें इसमें अनिवार्य रूप से अपना योगदान देना चाहिए। उन्‍होंने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को रेखांकित करते हुए कहा कि स्‍वस्‍थ और आत्‍मनिर्भर भारत की संकल्‍पना को साकार करने के लिए स्‍वच्‍छ भारत के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करना अत्‍यंत आवश्‍यक है। स्‍वच्‍छता और स्‍वास्‍थ्‍य को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छता ही अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की जननी है।  

 

स्‍वच्‍छता पखवाड़ा 2025 का विधिवत शुभारंभ 1 मई को हुआ। संस्‍थान के सभागार में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ पी सी पंचारिया ने सभी सहकर्मियों को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई। समापन समारोह में आयोजन समिति के अध्‍यक्ष डॉ नीरज कुमार, वरिष्‍ठ प्रधान वैज्ञानिक ने स्‍वच्‍छता पखवाड़ा के दौरान की गई विभिन्‍न गतिविधियों एवं क्रियाकलापों की जानकारी दी। इस अवसर पर पखवाड़ा अवधि के दौरान आयोजित गतिविधियों की वीडियो फिल्‍म का प्रदर्शन भी किया गया। अंत में डॉ राहुल प्रजेश, प्रधान वैज्ञानिक ने धन्‍यवाद ज्ञापित करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सहकर्मियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। पुरस्‍कार वितरण समारोह में संस्‍थान के वैज्ञानिकों, वरिष्‍ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों सहित प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।   

 

मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी रमेश बौरा ने बताया कि नागरिकों को स्‍वच्‍छता के प्रति जागरूक एवं उत्‍तरदायी बनाने के उद्देश्‍य से भारत सरकार के सभी मंत्रालयों एवं विभागों में अलग-अलग अवधि में स्‍वच्‍छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार और सीएसआईआर मुख्‍यालय से प्राप्‍त दिशानिर्देशों के अनुपालन में पिलानी स्थित राष्‍ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला केंद्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्‍थान में 1 से 15 मई तक स्‍वच्‍छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

Readers' Comments
RAVI KHAVSE 6/3/2025 6:58:23 PM

मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं ।जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए। कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए। रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X