Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

केवल चिकित्‍सा पद्धति नहीं जीवन दर्शन हैआयुर्वेद : राम भाऊ बगाड़े

Updated on Friday, July 25, 2025 19:03 PM IST

सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में आयुर्वेदपर आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन

पिलानी, 25 जुलाई, 2025 सीएसआईआर-सीरी में आयुर्वेद विषय पर एक आमंत्रितव्याख्यान का आयोजन किया गया। आयुर्वेदविशारद राम भाऊ बगाड़े जी ने अपने व्‍याख्‍यान से उपस्थित श्रोताओंको लाभान्वित किया। सीरीसभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्‍थान के वैज्ञानिक एवं वरिष्‍ठ अधिकारियोंके साथ संस्‍थान के कार्मिकों एवं उनके परिजनों सहित परियोजना कार्मिक, प्रशिक्षार्थी आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रमकी शुरुआत संस्‍थान के निदेशक डॉ पी सी पंचारिया के स्‍वागत संबोधन से हुई। डॉ पंचारिया ने अतिथि वक्‍ता राम भाऊ बगाड़े का परिचय देते हुए उनके द्वारा समाज में किए जा रहे आयुर्वेद प्रचार-प्रसार कार्यों की सराहना की और संस्थान की ओर से उनकाऔपचारिक स्वागत किया।

आयुर्वेद एवं स्‍वस्‍थ जीवन शैली विषयक अपने व्याख्यान में बगाड़े जी ने आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों, दैनिक जीवन में उसकी प्रासंगिकता,तथा तनाव, अनियमित जीवनशैली और व्याधियों के समाधान में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंनेआधुनिक जीवन में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने के लाभों की चर्चा करतेहुए उपस्थित जनसमूह को कई उपयोगी सुझाव भी दिए।

व्याख्यान के उपरांत एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया,जिसमें श्रोताओं ने स्वास्थ्य औरआयुर्वेद से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएँ बगाड़े जी से साझा कीं। उन्‍होंने सहज एवं सरल ढंग से सभी प्रश्नों के उत्तर दे कर श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान बताया।

कार्यक्रम के अंत में संस्‍थान के निदेशक डॉ पी सी पंचारिया ने संस्‍थान की ओर से शॉल भेंट कर बगाड़े जी को सम्‍मानित किया। इस व्याख्यान से संस्थान के कर्मचारियों को आयुर्वेद की उपयोगिता और उससे जुड़ी व्यवहारिक जानकारी प्राप्त करने का लाभ मिला।कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी रमेश बौरा ने किया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X