Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

विज्ञान व प्रौद्योगिकी किसी भी देश की अर्थव्‍यवस्‍था की प्रगति की रीढ़ है : प्रोफेसर अरविंद मिश्रा

Updated on Saturday, September 27, 2025 18:46 PM IST

सीएसआईआर-सीरी में सीएसआईआर का 84वाँ स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

सीरी कार्मिकों के मेधावी बच्चे हुए पुरस्कृत तथा कार्मिकों को सेवा सम्मान भेंट किए

पिलानी, 27 सितम्बर 2025, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 84वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीरी), पिलानी में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीएसआईआर-केन्द्रीय खनन एवं इंधन अनुसंधान संस्थान, धनबाद के निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून के निदेशक डॉ. हरेन्द्र सिंह बिष्ट समारोह में उपस्थित रहे। इसके साथ ही संस्थान की परंपरानुसार सीएसआईआर-सीरी के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. वी के खन्ना एवं डॉ. एल एम जोशी भी विशिष्‍ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएसआईआर-सीरी के निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया ने की। इस अवसर पर स्थानीय संस्थानों/कार्यालयों के अधिकारियों सहित संस्थान के पूर्व एवं वर्तमान सहकर्मी, उनके परिजन, स्थापना दिवस निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता, सीरी कार्मिकों के कक्षा 12 में विज्ञान विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं आईआईटी में प्रवेश करने वाले के बच्चों को सम्मानित किया गया।     

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर डॉ. पी.सी. पंचारिया ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने सीएसआईआर सहित संस्थान की हाल की वैज्ञानिक उपलब्धियों एवं शोध गतिविधियों का परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि सीएसआईआर प्रयोगशालाएँ देश की औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक प्रगति में निरंतर योगदान दे रही हैं।

 

मुख्य अतिथि प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा ने सीएसआईआर स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को देश की अर्थव्‍यवस्‍था के विकास की रीढ़ बताया। उन्‍होंने कहा कि सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के शोध कार्य राष्ट्र के औद्योगिक विकास, ऊर्जा संसाधनों और प्रौद्योगिकी की आत्मनिर्भरता में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सीएसआईआर-सीरी की अनुसंधान उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि सीएसआईआर-सीरी इलेक्ट्रॉनिक्स में देश की अग्रणी प्रयोगशाला है। विशिष्ट अतिथि डॉ हरेन्द्र सिंह बिष्ट ने भी अपनी ओर से सभी उपस्थित सहकर्मियों एवं अतिथियों को सीएसआईआर स्थाापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सीएसआईआर की निरंतर उन्नति की कामना की। विशिष्ट अतिथियों डॉ. विनोद कुमार खन्ना, एवं डॉ. ललित मोहन जोशी ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव एवं संस्मरण साझा किए और सभी सहकर्मियों को समर्पित भाव से संस्थान व देश की सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भी सीएसआईआर-सीरी तथा संपूर्ण सीएसआईआर परिवार को अपनी ओर से शुभकामनाएँ दीं।

 

इस अवसर पर अतिथियों ने गतवर्ष सेवानिवृत्त हुए 7 सहकर्मियों, 25 वर्ष की सेवा देने वाले 3 सहकर्मियों को सेवा सम्मान भेंट किए तथा कक्षा 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीएसआईआर-सीरी कार्मिकों के 4 बच्चों सहित सीएसआईआर निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता 18 बच्चों को पुरस्कृत किया। 

 

समारोह का संचालन डॉ. राजेन्द्र वर्मा एवं सुश्री माया ने किया। प्रशासन नियंत्रक मधुरंजन पाण्डेेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X