Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

मुंबई के फोर बंगले गुरुद्वारा में दिखेगी सेवा और श्रद्धा की जुगलबंदी

Updated on Monday, October 27, 2025 10:45 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : अंधेरी पश्चिम के हृदय में बसा फोर बंगले गुरुद्वारा फिर तैयार है श्रद्धा और भव्यता के संग एक अनोखा उत्सव पेश करने के लिए। 13 अप्रैल 1967 को स्थापित यह गुरुद्वारा सरदार सिंह सूरी जी की लगन और समर्पण का नायाब उदाहरण है। उन्होंने 45 वर्षों तक इस पवित्र स्थल को अपने जीवन का हिस्सा बनाया। उनके बाद उनके पुत्र सरदार जसपाल सिंह सूरी ने नेतृत्व की कमान संभाली और अब पौत्र मनिंदर सिंह सूरी ने इसे और ऊँचाइयों तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया है।
 
यहाँ साल के 365 दिन लंगर की खुशबू और सेवा का जादू बिखरता है। रोजाना 2,000 लोग लंगर ग्रहण करते हैं, और रविवार को यह संख्या 5,000 पार कर जाती है। इस वर्ष 5 नवम्बर को गुरु नानक जयंती के मौके पर लगभग 70,000 श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद का इंतजार रहेगा। अगर लंगर खाना आपके लिए सिर्फ पेट भरने का मामला है, तो यहाँ इसे खाने का अनुभव निश्चित रूप से आत्मा को भी तृप्त कर देगा।
 
गुरु नानक जयंती के कार्यक्रम 24 अक्टूबर से प्रभात फेरियों के साथ शुरू होंगे और 1 नवम्बर तक चलते रहेंगे। 2 नवम्बर की शाम 6 बजे लोकलांडवाला बैक रोड से भव्य नगर कीर्तन निकलेगा और पूरे शहर में श्रद्धा का संगीत गूंज उठेगा। इसके बाद 3 नवम्बर से शुरू होने वाला अखंड पाठ 5 नवम्बर तक चलता रहेगा, जो गुरुद्वारे के हॉल को शांति और भक्ति की लहरों से भर देगा।
 
लेकिन फोर बंगले सिर्फ़ भक्ति तक ही सीमित नहीं है। मनिंदर सिंह सूरी के नेतृत्व में गुरुद्वारे ने पंजाब के तीन बाढ़ग्रस्त गांवों को गोद लिया है, और वहां किसानों को बीज, डीज़ल और विवाह जैसी ज़रूरी मदद प्रदान की गई है। यहाँ की सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल है।
 
विश्व के कई प्रसिद्ध कीर्तनिये भी इस गुरुद्वारे में भजन की मधुरता बिखेर चुके हैं। प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस बार भी इस पर्व में शामिल होकर सेवा, श्रद्धा और मानवता के इस उत्सव का हिस्सा बनें।
Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X