Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

सीरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Updated on Thursday, March 06, 2025 21:28 PM IST

खेलकूद प्रतियोगिताओं में महिला खिलाडि़यों का शानदार प्रदर्शन

पिलानी, 5 मार्च, सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियों की योजना बनाई गई। कार्यक्रमों की शुरुआत निदेशक, सीएसआईआर-सीरी, डॉ. पी. सी. पंचारिया द्वारा सभी महिला सहकर्मियों को ‘स्वास्थ्य शपथ’ दिलाने के साथ हुई। उन्होंने सभी महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद, डॉ. पंचारिया ने स्टाफ क्लब का ध्वज फहराकर वकाथॉन का शुभारंभ किया। इस गतिविधि में महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संस्थान परिसर में उत्साहपूर्वक पैदल भ्रमण किया। वकाथॉन के दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व पर चर्चा की और इस पहल को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें टेबल टेनिस और क्रिकेट प्रमुख आकर्षण रहे।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रेरणा, पीएचडी छात्रा ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि डॉ. सुमित्रा सिंह, वरिष्‍ठ प्रधान वैज्ञानिक उपविजेता रहीं। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मिताली राज टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि स्‍मृति मंधाना टीम उपविजेता रही। विजेता टीम की कप्‍तान डॉ सुमित्रा और उपविजेता टीम की कप्‍तान डॉ हसीना ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

आयोजन का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि, निदेशक, सीएसआईआर-सीरी, डॉ. पी. सी. पंचारिया ने विजेताओं और उपविजेताओं को शील्ड और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीरी महिला क्‍लब की अध्‍यक्ष श्रीमती सीमा पंचारिया ने भी खिलाड़ियों के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को खेलों में भागीदारी बढ़ाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

इस कार्यक्रम का आयोजन सीएसआईआर-सीरी स्टाफ क्लब द्वारा किया गया। स्टाफ क्लब के सचिव एवं वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज कुमार ने सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए, महिला कर्मचारियों के उत्साह और सहभागिता की प्रशंसा की। इस आयोजन ने न केवल महिला कर्मचारियों को फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक किया, बल्कि उनके सामूहिक सहयोग और ऊर्जा को भी उजागर किया, जिससे संस्थान में एक सकारात्मक और सशक्त वातावरण का निर्माण हुआ।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X