Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में 'एक दिन वैज्ञानिक के रूप में' कार्यक्रम संपन्‍न

Updated on Tuesday, July 29, 2025 15:56 PM IST

जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने संस्‍थान की प्रयोगशालाओं का किया भ्रमण, वैज्ञानिकों से संवाद के माध्‍यम से प्रेरित हुए विद्यार्थी

पिलानी, 28 जुलाई, सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में 21 से 25 जुलाई 2025 तक ‘ एक दिन वैज्ञानिक के रूप में’ कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम देशभर की सभी सीएसआईआर प्रयोगशालाओं में समान रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्‍कूली विद्यार्थियों को देश के वैज्ञानिक अनुसंधान के वास्तविक वातावरण से परिचित कराना तथा विज्ञान के प्रति उनमें रुचि और समझ विकसित करना है।

पाँच दिनों तक चले इस कार्यक्रम के दौरान पिलानी व आस-पास के 17 विद्यालयों के 310 छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों ने सीएसआईआर-सीरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रतिभागियों को संस्थान की अत्याधुनिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं में जाने का अवसर मिला, जहाँ उन्होंने विभिन्न प्रौद्योगिकियों, वैज्ञानिक उपकरणों एवं अनुसंधान गतिविधियों को निकट से देखा। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों से संवाद कर जिज्ञासाओं का समाधान पाया और अनुसंधान की बारीकियों को समझा। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों के प्रेरणादायी व्याख्यानों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को 'विकसित भारत @ 2047' की परिकल्पना के अनुरूप विज्ञान को करियर के रूप में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सीएसआईआर-सीरी के निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को शोध एवं नवाचार की वास्तविक दुनिया से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास है। हमें गर्व है कि सीएसआईआर-सीरी, पिलानी इस राष्ट्रीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है और भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है।

गौरतलब है कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री एवं सीएसआईआर के अध्‍यक्ष श्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने अपने 119वें 'मन की बात' कार्यक्रम में दिनांक 23 फरवरी 2025 को विद्यार्थियों का आह्वान किया था कि वे "एक दिन वैज्ञानिक के रूप में बिताएं" और अनुभव करें कि वैज्ञानिक बनना कैसा होता है। इसी प्रेरणादायक विचार को मूर्त रूप देते हुए सीएसआईआर द्वारा संचालित ‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर की सभी परिषद प्रयोगशालाओं में यह अभिनव पहल की जा रही है। ‘एक दिन वैज्ञानिक के रूप में’ कार्यक्रम उसी शृंखला का हिस्सा है, जो विद्यार्थियों को विज्ञान और अनुसंधान के वास्तविक परिवेश से परिचित कराने का माध्यम है।

सीरी में आयोजित इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम का समन्‍वयन एवं संयोजन वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख, पी.एम.ई. श्री प्रमोद तंवर द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और वैज्ञानिक सोच विकसित करने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X