Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

सीएसआईआर-सीरी ने हर्ष और उल्‍लस से मनाया अपना 73वाँस्थापना दिवस समारोह

Updated on Sunday, September 21, 2025 15:53 PM IST

प्रौद्योगिकी हस्‍तांतरण और एम ओ यू रहे मुख्‍य आकर्षण, 23कर्मचारियों ने प्राप्‍त किए सेवा सम्‍मान

पिलानी, 21 सितम्‍बर 2025, सीएसआईआर – केन्‍द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-सीरी), पिलानी ने अपने 73वेंस्थापना दिवस का उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार असवाल, सदस्य, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, मुख्य अतिथि तथा प्रोफेसर संजीव शर्मा, कुलपति, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संस्‍थान की ‘वार्षिक रिपोर्ट 2024-25’ तथा ‘सीएसआईआर-सीरी प्रौद्योगिकी संग्रह’ का विमोचन किया गया।

साथ ही, सीरी के 23 कर्मचारियों को संस्थान में 10, 20, 25, 30 तथा 35 वर्षों की निरंतर एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए सेवा सम्मान प्रदान किए गए।मुख्‍य अतिथि डॉ असवाल ने ‘जेन-ज़ी’ सहित संस्‍थान के सभी वैज्ञानिकों एवं अन्‍य सहकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने प्रयासों परपुनर्विचार करते हुए उनका पुनर्मूल्‍यांकन करना है और नई ऊर्जा से पुनर्संगठित होकर अपने अथक प्रयासों से भारत को विकसितऔर आत्‍मनिर्भर बनाने का लक्ष्‍य हासिल करना है। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर संजीव शर्मा ने सीरी द्वारा विविध क्षेत्रों में किए जा रहे शोध कार्यों की प्रशंसा की।

उन्‍होंने डॉ पंचारिया और संस्थान के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों हेतु बधाई दी। दोनों अतिथियों ने सभी सहकर्मियों एवं उनके परिजनों को संस्‍थान के 73वें स्‍थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इससे पूर्व संस्‍थान के निदेशक डॉ.पी.सी. पंचारिया ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उद्योग व शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए सीरी की शोध उपलब्धियों और नवीनतम अनुसंधान गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि संस्थान ने हाल के वर्षों में औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिकी, ए आई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी और सामाजिक उपयोगिता आधारित परियोजनाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

स्थापना दिवस के अवसर पर उद्योगों एवं अन्‍य संगठनों के साथ तीन प्रौद्योगिकी हस्‍तांतरण एवं 6 समझौता ज्ञापनों/अप्रकटीकरण समझौतों का आदान-प्रदान किया गया। संस्‍थान द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियां जन सामान्‍य को लाभान्वित करेंगी और समझौतों के माध्‍यम से औद्योगिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी। साथ ही, इस अवसर पर सीरी की अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को प्रदर्शित करने हेतु एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। डॉ असवाल एवं प्रोफेसर शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भी संस्‍थान की शोध गतिविधियों एवं उपलब्धियां की सराहना की।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X