नई दिल्ली - भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार चुनावों में मिली हार के कारणों पर समीक्षा बैठक की। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता के चलते बिहार में राजग की हार हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अरुण जेटली, शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, वैंकया नायडू, सुषमा स्वराज और राजनाथ सिंह शामिल हुए ।