नई दिल्ली - पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को आईआईटी और आईआईएससी के ज्वॉइंट इनिशिएटिव 'इम्प्रिंट इंडिया' को लॉन्च किया। इस मौके पीएम ने सस्ते और सुविधाजनक तकनीक की वकालत की। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारा समाज तकनीक द्वारा संचालित हो रहा है। हमें इसकी महत्ता को समझना होगा और सस्ते व सुगम तकनीक की ओर बढ़ना होगा।
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि किसी के सपनों को पूरा करने के लिए इनोवेशन ही एकमात्र कुंजी है। हमारे देश की संस्थाओं को इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मौजूदा समय में तकनीक की जरूरत पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि विज्ञान सार्वभौमिक है, लेकिन तकनीक को स्थानीय होना चाहिए। लेकिन हम तकनीक, ऊर्जा के क्षेत्र में इनोवेशन करते हैं, तो यह एक बड़ी सेवा होगी।