नई दिल्ली - नामी लेखकों,साहित्यकारों और फिल्मकारों द्वारा देश में बढती असहिष्णुता के खिलाफ अपने पुरस्कार और सम्मान लौटाए जाने की कडी में गुरूवार शाम एक प्रेस कांफ्रेंस में बॉलीवुड फिल्मकार कुंदन शाह और सईद मिर्जा समेत 24 लोग शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने राष्ट्रीय पुरस्कार लौटा दिए हैं। इन 24 लोगों में वीरेंद्र सैनी, सईद मिर्जा, कुंदन शाह, अरूंधति रॉय, रंजन पालित, तपन बोस, श्रीप्रकाश, संजय काक, प्रदीप कृष्ण, तरूण भरतिया, अमिताभ चक्रवर्ती, मधुश्री दत्ता, अनवर जमाल, अजय रैना, इरीन धर मलिक, पीएम सतीश, सत्यराय नागपाल, मनोज लोबो, रफीक इलियास, सुधीर पलसाने, विवेक सच्चिदानंद, सुधाकर रेड्डी यक्कांति, डॉ मनोज निथारवाल, अभिमन्यु डांगे।