नई दिल्ली - संसद का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से शुरू होगा और 23 दिसंबर तक चलेगा। संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि संसदीय मामलों से संबंधित कैबिनेट समिति की बैठक हुई जिसने शीतकालीन सत्र के लिए तारीख सुझाई। सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सत्र बिहार चुनाव में भाजपा की करारी हार और विपक्ष के बढती असहिष्णुता, नामचीन हस्तियों के पुरस्कार लौटाने एवं फिल्मोद्योग से जुड़ी एक बिरादरी द्वारा सरकार पर निशाना साधा जाने सहित अन्य मुद्दे उठाए जाने के चलते हंगामेदार होने की प्रबल संभावना है। यह मंत्री घिरेंगे फरीदबाद की घटना पर कुत्तों से जोड़कर की गई टिप्पणी की वजह से विदेश राज्यमंत्री बी के सिंह पर कार्रवाई की मांग संसद में उठेगी। वहीं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा भी विपक्ष के निशाने पर होंगे।