नई दिल्ली - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन राव भागवत ने आज यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति और सरसंघचालक के बीच यह एक औपचारिक मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान मोहन भागवत ने राष्ट्रपति को दीपावली की शुभकामनायें दी।
इसके साथ ही हाल ही में उनकी पत्नी की मृत्यु पर शोक भी व्यक्त किया। सरसंघचालक मोहन भागवत कुछ दिनों से दिल्ली में हैं। कल केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और आज सुबह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के झंडेवालन स्थित संघ कार्यालाय में मोहन भागवत से मुलाकात की थी।