कोलकाता - कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़े एयर इंडिया के एयरक्राफ्ट को जेट एयरवेज की बस ने टक्कर मार दी है। यह टक्कर विमान के इंजन से हुई है। हालांकि, एक बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि इंजन में टक्कर लगने से धमाका होने की आशंका रहती है। बस ने संतुलन खोकर ये टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इससे काफी नुकसान हुआ है। हादसे के दौरान न तो बस में यात्री थे न ही एयरक्राफ्ट में, जिसके चलते किसी को भी चोट नहीं लगी है।