Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

निर्भया कांड में अंतिम कवायद भी विफल, रिहा हुआ दोषी

Updated on Tuesday, December 22, 2015 15:35 PM IST

नई दिल्ली - निर्भया बलात्कार कांड के नाबालिग दोषी की रिहाई पर रोक की अंतिम कवायद आज उस वक्त असफल रही, जब उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की याचिका आज खारिज कर दी। न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल और न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की अवकाशकालीन खंडपीठ ने डीसीडब्ल्यू की विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) यह कहते हुए खारिज कर दी कि नाबालिग दोषी की रिहाई नहीं रोकी जा सकती क्योंकि सजा पूरी करने के बाद रिहाई उसका अधिकार है।

 

डीसीडब्ल्यू की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गुरु कृष्णकुमार एवं अधिवक्ता देवदत्त कामत ने खंडपीठ के समक्ष दलील दी कि नाबालिग दोषी को दो वर्ष के लिए सुधार कार्यक्रम के तहत भेजा जाना अनिवार्य है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ है। उनका कहना था कि खुफिया ब्यूरो की यह भी रिपोर्ट है कि नाबालिग अपराधी कट्टर बन चुका है और उसके बार-बार ऐसे अपराधों को अंजाम देने की आशंका प्रबल नजर आती है।

 

हालांकि न्यायालय ने कहा कि वह कानून के मुताबिक ही कोई फैसला दे सकता है, न कि कानून के विरुद्ध जाकर। न्यायमूर्ति गोयल ने कहा कि आम आदमी की चिंताओं के प्रति हम भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं, लेकिन मौजूदा कानून के तहत हमारे हाथ बंधे हैं। मौजूदा कानून के तहत हम तीन वर्ष से अधिक के लिए उसे सुधार गृह में नहीं रख सकते हैं। शीर्ष अदालत ने करीब आधे घंटे तक चली सुनवाई के बाद नाबालिग दोषी की रिहाई पर रोक लगाने में समर्थता जताते हुए कहा कि बगैर कानूनी प्रावधानों के वह संविधान के अनुच्छेद 21 में प्रदत्त किसी व्यक्ति के अधिकारों को नहीं छीन सकती।

 

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने 19 और 2० दिसंबर की मध्यरात्रि में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद न्यायमूर्ति गोयल ने मामले की सुनवाई के लिए आज की तारीख मुकर्रर की थी। डीसीडब्ल्यू की ओर से सुश्री मालीवाल ने अदालत से आग्रह किया था कि खुफिया ब्यूरो की रिपोर्ट को ध्यान में रखकर नाबालिग दोषी को बाल सुधार गृह से रिहा करने के बजाय उसे सुधारने के लिए दो साल और रखा जाना चाहिए। सुश्री मालीवाल अपनी याचिका लेकर 19 दिसम्बर की रात मुख्य न्यायाधीश टी एस ठाकुर के आवास पहुंची थीं।

 

काफी देर चर्चा के बाद न्यायमूर्ति ठाकुर ने रजिस्ट्रार को उनकी याचिका की जांच को कहा था। इसके बाद सुश्री मालीवाल अपने सहयोगियों के साथ मध्य रात्रि को उच्चतम न्यायालय परिसर गई थीं, जहां रजिस्ट्रार ने उनकी याचिका जांच की थी और अंत में न्यायमूर्ति गोयल के कुषक रोड स्थित घर जाकर याचिका पर विचार विमर्श किया था। देर रात तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही कि क्या याकूब मेमन मामले की तरह ही एक बार फिर देर रात अदालत कक्ष का दरवाजा खुलेगा।

 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X