पटना - कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से रविवार को आयोजित एलडीसी की परीक्षा का पर्चा वाट्सऐप पर लीक हो गया। परीक्षा से पहले ही कुछ परीक्षार्थियों को वाट्सऐप पर प्रश्नों के उत्तर मिल गए थे। सुबह आठ बजे ही गिरोह ने परीक्षार्थियों को वाट्सऐप पर पहली पाली के उत्तर भेज दिए थे। इसके लिए एक परीक्षार्थी से 60 हजार से एक लाख रुपए तक का सौदा हुआ था।