नई दिल्ली - वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में आज मानहानि का केस दर्ज कराया है। डीडीसीए मामले में कथित घोटाले को लेकर उन पर लगाए गए आरोपों के जवाब में जेटली ने यह कदम उठाया है। दोपहर में जेटली पटियाला हाउस कोर्ट में इनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला भी दर्ज कराएंगे।
वित्त मंत्री ने बताया कि सीएम केजरीवाल के अलावा उन्होंने कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा, दीपक वाजपेयी के खिलाफ हाई कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और अन्य लोगों ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब की है।