Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

नशे जैसी कुरितियों को छोडक़र अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें - आर्य

Updated on Tuesday, December 22, 2015 15:23 PM IST

चण्डीगढ़ -  हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने समाज के लोगों का आहवान किया कि वे नशे जैसी कुरितियों को छोडक़र अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। शिक्षा जीवन की एक ऐसी चाबी है जिससे जीवन की किसी भी समस्या का हल किया जा सकता है। आर्य आज सिरसगढ़ में भगवान वाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति द्वारा आयोजित छठे स्थापना दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने डा0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास का शिलान्यास किया वहीं भगवान वाल्मीकि आश्रम व वाल्मीकि चैपाल का उदघाटन भी किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने भगवान वाल्मीकि, डा0 भीमराव अम्बेडकर व गुरू रविदास जी के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित व दीपशिखा प्रज्वलित करके किया। उन्होने छात्रावास के निर्माण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 15 लाख रूपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षा एवं मुलाना विधायिका संतोष चैहान सारवान ने मुख्य अतिथि को पगड़ी व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मुख्य अतिथि को शाल तथा प्रचार समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य अभिनंदन किया। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व कार्यक्रम की अध्यक्षा विधायिका संतोष चैहान सारवान ने भगवान वाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति की ओर से एक मांगपत्र भी राज्यपाल को सौंपा।

आर्य ने कहा कि भगवान वाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति द्वारा ग्रामीण आंचल में बच्चों को शिक्षित करके व सामाजिक कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभाने की सराहना करते हुए कहा कि नशे जैसी कुरितियों को छोडक़र हम आर्थिक तौर पर भी मजबूत बन सकते हैं। उन्होने कहा कि हमें अपने बच्चों को शिक्षित करके जीवन में आगे बढने के लिए उन्हें प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जब-जब समाज में कुरीतियां उत्पन्न हुई हैं उनको खत्म करने के लिए महापुरूषों ने भी अवतार लिया है।

आदि कवि वाल्मीकि ने रामायण की रचना करके भगवान रामचंद्र की महिमा को उज्जागर उन्हें पुरूषोतम पुरूष बनाने का काम किया है। उन्होने कहा कि इसी प्रकार संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर ने दो वर्ष 11 महीने 28 दिन की कडी मेहनत करके संविधान की रचना करके समाज में एकता का प्रचार दिया है। उन्होंने कहा कि डा0 भीमराव अम्बेडकर का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है तथा हमें बाबा साहब के मूलमंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो व संघर्ष करो को जीवन में धारण करते हुए आगे बढना है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की तरक्की के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं। हर वर्ग के कल्याण के लिए क्रियान्वित योजनाओं का लाभ देने का काम योग्य पात्रों को दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमें उनके बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, स्वच्छ भारत अभियान जैसे कार्यक्रमों को मिलकर सफल बनाना है। उन्होने संस्था के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि आगामी वर्ष में भी वह छात्रावास की गतिविधियों के लिए जो भी सहयोग होगा उसे देने का काम किया जायेगा। उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए उन्हें आशिर्वाद देते हुए उन्हें जीवन में आगे बढने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X