Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

निर्भया कांड में इंडिया गेट पर प्रदर्शन

Updated on Monday, December 21, 2015 13:03 PM IST

नई दिल्ली - निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषी नाबालिग की रिहाई से पीडिता के माता-पिता के साथ ही उन सैकडों लोगों को धक्का लगा जो निर्भया को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फैसले से आहत ये लोग इंडिया गेट पर धरना पर बैठ गये, लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी और जबरन गाडियों में भरकर ले गयी। राजपथ पर धरने पर बैठी निर्भया की मां आशा देवी ने नाबालिग अपराधी की रिहाई पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने ऐसे दोषी को छोड दिया है तो फिर दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित कैसे होगी।

 

उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार महिलाओं के साथ इससे भी गंभीर घटना के बाद कोई कदम उठाएगी। निर्भया के माता-पिता ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगा है। उन्होंने कहा कि इस रिहाई से सरकार का खोखलापन सामने आ गया है। एक आतंकी के लिए रात में सुनवाई हो सकती है लेकिन निर्भया के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी देश की बेटी है और उसे इंसाफ मिलना चाहिए। इसके बाद निर्भया की मां पत्रकारों से बातचीत के दौरान रोने लगीं।

 

निर्भया के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकार से बहुत उम्मीद थी लेकिन अब तो आलम ये है कि उन्हें विरोध प्रदर्शन तक करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आज जंतर-मंतर पर विरोध करने से रोका गया। उसके बाद इंडिया गेट जाने से भी रोका गया। असल में निर्भया के माता-पिता का शाम चार बजे से इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम तय था लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों से इसकी इजाजत नहीं दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संसद के शीतकालीन सत्र के कारण इंडिया गेट के आसपास धारा 144 लागू है। इसके बावजूद सैकड़ों लोग शाम को इंडिया गेट पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके दोषी की रिहाई का विरोध जताया लेकिन पुलिस ने यहां पहुंचकर प्रदर्शन करने से रोका और सभी को बसों में भरकर ले गयी। 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X