नई दिल्ली - नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने अपनी रणनीति में राजनैतिक तरीकों को अपनाने का मन बना लिया है। 19 दिसंबर को सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने आर-पार की लड़ाई के लिए जंग छेड़ चुके है या यूं कहे तो तैयार हो गए हैं, और ज़रूरत पड़ने पर दोनों नेता जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।
एक अंग्रेजी टीवी चैनल के मुताबिक राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने अभी तक बेल बॉन्ड नहीं भरा है और न ही वे इस मामले में बेल के लिए आवेदन करेंगे। कांग्रेस पार्टी शनिवार को शक्ति प्रदर्शन भी कर सकती है। इसी दिन पटियाला हाउस कोर्ट में सोनिया-राहुल को भी पेश होना है, जिसके चलते कोर्ट के बाहर बडी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहेंगे।