Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

उत्तर भारत के कई इलाकों में पारा शून्य के करीब पहुंचा

Updated on Monday, December 21, 2015 13:26 PM IST

नई दिल्ली - सर्द हवाओं और कोहरे का रविवार को उत्तर भारत के अधिकांश भागों में असर दिखाई दिया और सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में पारा जमाव बिंदु के पास रहा। दिल्ली में सर्द सुबह के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के वक्त कोहरे का कहर देखने को मिला जिससे कुछ ही दूर की चीजें हदे निगाह में रह गईं।

 

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में कल अब तक की सबसे ठंडी रात रही। सर्द हवाओं के चलते पारा जमा देने की सीमा से नीचे पहुंच गया यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया कल श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम अधिकारी ने बताया कि पारा गिरने से डल झील के किनारे का पानी जम गया है। अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार कांजीकुंड में तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमरनाथ की वाषिर्क यात्रा के लिए दक्षिण कश्मीर स्थित आधार शिविर पहलगाम में आज तापमान माइनस 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख का सीमांत क्षेत्र लेह राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में आज का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री नीचे गिरकर माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और उसके पड़ोसी राज्यों में सर्द लहर जारी रही। नारनौल हरियाणा का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा वहां का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

हिसार में तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। वही करनाल और अंबाला में तापमान क्रमश: पांच डिग्री सेल्सियस और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम अधिकारी ने बताया कि चंड़ीगढ़ में रात खासी सर्द रही। वहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम था। पंजाब के अमृतसर में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में 4.2 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में भी ठंड का कहर जारी रहा। चुरू राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा जहां तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान जमाव बिन्दू पर पहुंच गया। 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X