नई दिल्ली - तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने जुवेनाइल विधेयक का समर्थन करते हुए राज्यसभा में कहा कि ईश्वर न करे कि निर्भया जैसा कुछ हो, लेकिन ऐसा मेरी बेटी के साथ हुआ होता तो वह बंदूक उठाते और दोषी को गोली मार देते। वह इस मामले में किसी बेहतरीन वकील को हायर नहीं करने जाते। उन्होंने कहा कि वह यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं। वह ऐसा कहने को लेकर मजबूर हैं।
ओब्रायन ने कहा कि वह संसद से कहना चाहते हैं कि वह इस विधेयक को पास करे। पूरी जनता यह चाहती है। हमें एक आदर्श विधेयक का इंतजार नहीं करना चाहिए। यह एक अच्छा बिल है। समाज में जागरूकता की जरूरत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने राज्यसभा में विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सदन की राय एक होनी चाहिए, जिससे जनता को लगे कि उनके लिए कुछ किया गया। हमें विचार क्रांति की जरूरत है। जनता की मानसिकता को खोलने की जरूरत है। हमें अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। समाज में जागरूकता की आवश्यकता है।