चंडीगढ़: 08 नवंबर, 2024: आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) द्वारा बहुप्रतीक्षित साहित्यिक उत्सव - अभिव्यक्ति-2024 - का आज खेत्रपाल ऑफिसर्स मेस एंड इंस्टीट्यूट, मुख्यालय पश्चिमी कमान, चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में शानदार शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में प्रख्यात अभिनेता बोमन ईरानी विशेष रूप से उपस्थित हुए, जबकि औपचारिक उद्घाटन सुनीता द्विवेदी, अध्यक्ष आवा; शुचि कटियार, क्षेत्रीय अध्यक्ष आवा और पूर्व मुख्य सेना अध्यक्ष वी पी मलिक की पत्नी रंजना मलिक ने दीप प्रज्वलित करके किया।