Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

प्रदेश में लगातार नीचे आ रहा अपराध का ग्राफ, सितंबर माह में अपराध में देखी गई उल्लेखनीय गिरावट‘

Updated on Wednesday, October 23, 2024 18:09 PM IST

’एसटीएफ ने इस वर्ष 179 अति वांछित ईनामी बदमाशों, 45 गैंगस्टरों/गैंग के सदस्यों तथा गंभीर अपराधों में संलिप्त 309 अपराधियों को पहुंचाया सलाखो के पीछे’
- हरियाणा पुलिस ने आप्रेशन आक्रमण चलाते हुए इस वर्ष 7586 अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर। ’ हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अपराध व अपराधियों के नेक्सस को तोड़ते हुए इस वर्ष अब तक 179 अति वांछित ईनामी बदमाशों, 45 गैंगस्टरों/ गैंग के सदस्यों तथा गंभीर अपराधों में संलिप्त 309 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि हरियाणा पुलिस की प्रभावी कार्ययोजना के सकारात्मक परिणामों को दर्शाती है।


’अपराधियों का नेक्सस तोड़ती एसटीएफः ’ पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में अपराधियों का नेक्सस तोड़ने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के तहत कार्य किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में अपराधियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल टास्क फोर्स की 8 टीमों का गठन किया गया है जिसे अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है। इसी प्रकार, जिलों में अपराध नियंत्रण को लेकर क्राइम यूनिटें स्थापित की गई हैं जो परिस्थिति के अनुरूप उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करती है।


’नाकाबंदी, चेकिंग व आप्रेशन आक्रमणः ’ श्री कपूर ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षमता निर्माण करते हुए स्वॉट टीम की 53 टुकड़ियां तैयार की गई हैं। रात्रि के समय उनके द्वारा अलग-2 स्थानों पर नाके लगाए जाते है ताकि संदिग्ध व आपराधिक प्रवृति के लोगों पर नजर रखी जा सके। इस दौरान सड़कों से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग की जाती है। अपराध व अपराधियों की कमर तोड़ने के उद्देश्य से समय समय पर आप्रेशन आक्रमण भी चलाया जाता है। इस दौरान प्रदेश भर में बड़ी संख्या में टीमों द्वारा एक ही समय पर छापेमारी करते हुए अपराधियों की धरपकड़ की जाती है। वर्ष-2024 में चलाए गए आप्रेशन आक्रमण के तहत अब तक पुलिसकर्मियों की 12160 टीमों द्वारा 3943 एफआईआर दर्ज करते हुए 7586 अपराधियों को गिरफतार किया गया।


गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे सार्थक प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में अपराधों के ग्ररफ में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि समय के साथ प्रदेश में जनसंख्या में भी वृद्धि हुई है लेकिन इसके बावजूद भी हरियाणा में लगातार अपराध कम हो रहा है। सीसीटीएनएस की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 30 सितंबर तक महिला विरूद्ध अपराध जैसे- दुष्कर्म में 20.50 प्रतिशत, छेड़छाड़ के मामलो में 33.10 प्रतिशत, डकैती में 42 प्रतिशत, लूटपाट में 33.10 प्रतिशत, छीनाछपटी में 14.32 प्रतिशत, एक्सर्टोशन व ब्लैकमेलिंग में 15.56 प्रतिशत, हत्या के मामलों मे 6.89 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। इसके साथ साथ एससी एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, अपहरण तथा वाहन चोरी आदि के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है।


उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस प्रदेशवासियों को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण देने के लिए वचनबद्ध है। आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए काम किया जा रहा है। पुलिस की कार्यक्षमता को बढ़ाने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है ताकि अपराध के बदलते तौर तरीकों के अनुरूप एक्शन प्लान तैयार किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X