Hindi English Sunday, 23 March 2025
BREAKING
पीएचडीसीसीआई की बौद्धिक संपदा अधिकार यात्रा कार्यशाला 25 से शिमला में डाइकिन इंडिया ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की स्थापना की चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी ने चंडीगढ़ लिट फेस्ट 'लिटराटी – स्प्रिंग एडिशन 2025' का आयोजन किया एचईडब्ल्यूए द्वारा अंतरराष्ट्रीय होम टेक्सटाइल समिट का आयोजित चंडीगढ़ का कलाग्राम बना बिहार दिवस समारोह का मंच श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के चैत्र मास के चाले को लेकर निकाली 22वीं विशाल शोभा यात्रा सेक्टर 23 चंडीगढ़ में हरियाणा योग आयोग के सहयोग से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का किया आयोजन क्रिकेट में अपनी आल राउंड प्रतिभा दिखाने को तैयार युवा क्रिकेटर हार्दिक मोंगा उच्च शिक्षा का पारंपरिक मॉडल बदलने लगा हैः राजीव कुमार चंडीगढ़ वाइन कॉन्ट्रैक्ट एसोसिएशन ने एक ही कंपनी को शहर के सभी लिकर वेंड दिए जाने का किया विरोध

हरियाणा

More News

पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन के साथ-साथ कुरुक्षेत्र और लाडवा में बनेगा बाईपास: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Tuesday, October 29, 2024 09:29 AM IST

प्रदेश में जल्द कई हजार करोड़ की परियोजनाओं को पहनाया जाएगा अमलीजामा 

हर नागरिक की समस्या का होगा समाधान, 24 घंटे खुले रहेंगे जनता के लिए दरवाजे 

चंडीगढ़, 28 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिहोवा, कुरुक्षेत्र, लाड़वा के साथ-साथ हरिद्वार जाने वाले लाखों लोगों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पिहोवा से यमुनानगर तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र और लाडवा में भी बाईपास बनाकर लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से निजात दिलाई जाएगी। प्रदेश में तेज गति के साथ कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री आज जिला कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत व धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व क्षेत्र की सम्मानित जनता को हाथ जोड़कर शीश नवाते हुए कमल का फूल खिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने दीपावली पर्व, भैया दूज, छठ पूजा व विश्वकर्मा जयंती की भी सभी को बधाई दी। 

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि भाजपा की प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर लाडवा को विकास की दृष्टि से बेहतर बनाना है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मेट्रो व लोकल ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को अपने आवागमन में आसानी हो। प्रदेश में जल्द ही ऐसे बहुत सी सड़क परियोजनाओं व अन्य परियोजनाओं को गति देने का काम किया जाएगा जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो और लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नागरिकों की जो भी समस्याएं एवं कार्य हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर करवाना सुनिश्चित किया जाए। 

नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र के तहत जहां पर भी सड़कों से संबंधित पैच वर्क या सड़कों को दुरुस्त किया जाना है, उस कार्य को जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की समस्या का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के लिए 24 घंटे हमारे दरवाजे खुले रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि जैसे ही समय मिलेगा वह लाडवा के हर वार्ड, गांव, मोहल्ले में जाकर जनता का यहां से कमल का फूल खिलाने के लिए धन्यवाद भी करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंडल प्रमुख को कहा कि भाजपा द्वारा ऑनलाइन भाजपा की प्राथमिक सदस्य बनाने की मुहिम चलाई गई है। हर बूथ पर समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कम से कम 300 लोगों को इस मुहिम से जोड़ना है। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त  राजेश जोगपाल, पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
उच्च शिक्षा का पारंपरिक मॉडल बदलने लगा हैः राजीव कुमार

: उच्च शिक्षा का पारंपरिक मॉडल बदलने लगा हैः राजीव कुमार

पंचकूला बना वृंदावन, हजारों परिवार डूबे भक्ति एवं आनंद के सागर में

: पंचकूला बना वृंदावन, हजारों परिवार डूबे भक्ति एवं आनंद के सागर में

महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद बिहार तक पहुंचेगी गोहाना की जलेबी

: महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद बिहार तक पहुंचेगी गोहाना की जलेबी

नायब सैनी है ‘नायाब’ सीएम : पंडित मोहन लाल बडौली

: नायब सैनी है ‘नायाब’ सीएम : पंडित मोहन लाल बडौली

प्रदेश में ‘अपराध के लिए जीरो टोलरेंस’ की नीति पर काम रही है राज्य सरकार - नायब सैनी

: प्रदेश में ‘अपराध के लिए जीरो टोलरेंस’ की नीति पर काम रही है राज्य सरकार - नायब सैनी

विस अध्यक्ष ने शुरू की नई प्रथा शून्यकाल में विधायक रख सकेंगे 5 मिनट तक अपनी बात

: विस अध्यक्ष ने शुरू की नई प्रथा शून्यकाल में विधायक रख सकेंगे 5 मिनट तक अपनी बात

संतों का सानिध्य से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति : मनोहर लाल

: संतों का सानिध्य से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति : मनोहर लाल

सनातन संस्कृति की रक्षा और गौसेवा के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा :  मोहन लाल बड़ौली

: सनातन संस्कृति की रक्षा और गौसेवा के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : मोहन लाल बड़ौली

: "होली खेलत हैं नंद लाल धरती-अंबर हुए गुलाल"

राजेश कुमार हरियाणा सिविल सचिवालय में मंत्री सचिव के पद पर पदोन्नत

: राजेश कुमार हरियाणा सिविल सचिवालय में मंत्री सचिव के पद पर पदोन्नत

X