Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

काम में कोताही न बरतें अधिकारी : विपुल गोयल

Updated on Thursday, November 07, 2024 10:43 AM IST

 कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने एफएमडीए अधिकारियों के साथ की बैठक

 विकास कार्य तय समय पर पूरे हों यही हमारी प्राथमिकता

 चंडीगढ़, 06 नवंबर- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने फ़रीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अधिकारियों साथ बैठक करते हुए काम में कोताही न बरतने और तय समय में विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तय समय में काम पूरा न होने पर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हमारा लक्ष्य तय समय में विकास कार्यों को पूरा कर फरीदाबाद को और आगे बढ़ाना है और आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करना है। 

कैबिनेट मंत्री श्री गोयल ने बैठक में अधिकारियों को सड़कों से संबंधित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि काम को पूरा करने के लिए दैनिक कार्यक्षमता को बढ़ाया जाए, ताकि फरीदाबाद निवासियों को आवागमन में असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी संबंधित क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं को जाने और उनका निदान करें। उन्होंने मल्टी लेवल पार्किंग से जुड़े विकास कार्यों की भी समीक्षा की। 

उन्होंने सीवरेज और बारिश से होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए और बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पानी निकासी की समस्या है, उसका जल्द और स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने एसटीपी के पानी का सिंचाई के लिए ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की कार्ययोजना पर बल दिया ताकि पानी का सदुपयोग किया जा सके। 

कैबिनेट मंत्री श्री गोयल ने कहा कि फरीदाबाद में आगे आने वाले समय में पीने के पानी की किल्लत न हो, उसके लिए अधिकारियों को अभी से ही योजना पर काम करने की जरूरत है। क्योंकि पानी की खपत दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल सप्लाई को एक समान और निर्बाध आपूर्ति करने के भी निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X