Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- एक महीने में ही दावों की खुली पोल

Updated on Saturday, November 09, 2024 22:52 PM IST

किसानों को खाद मिलता नहीं और एमएसपी भाजपा देती नहीं : हुड्‌डा

जिलों में मांग का 50 प्रतिशत भी खाद नहीं पहुंचा, थानों में लगी किसानों की लाइनें : हुड्डा

विधानसभा सत्र में उठाएंगे खाद और एमएसपी न मिलने के मुद्दे : हुड्‌डा

पार्टी हाईकमान के पास भेजे जा चुके नेता प्रतिपक्ष के लिए नाम, महाराष्ट्र चुनाव के बाद हो सकता है ऐलान : हुड्‌डा

एमएसपी तय करके पराली की भी सरकार करे खरीद, प्रदूषण के लिए केवल किसानों को जिम्मेदार ठहराना अनुचित : हुड्‌डा

रोहतक, 9 नवंबरः पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि एक महीने में ही भाजपा के झूठे दावों की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। पूत के पांव पालने में दिखाई देने लगे हैं। मौजूदा सरकार ने अभी तक केवल दो ही काम किए हैं, किसानों को खाद मिलता नहीं और एमएसपी सरकार देती नहीं। हालात यह हो चुके हैं कि मांग का 50 प्रतिशत खाद भी जिलों में नहीं पहुंचा है। डीएपी को लेकर इतनी मारामारी है कि थानों में इसे बंटवाना पड़ रहा है। वहीं, धान की फसल एमएसपी से 300-400 रुपए कम में बिक रही है। कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा सत्र में इन दोनों ही मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने रोहतक स्थित आवास में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि भाजपा 10 वर्ष में भी खाद का उचित प्रबंधन नहीं कर पाई है। कृषिमंत्री बार-बार कह रहे हैं कि खाद की कोई किल्लत नहीं है। यदि किल्लत नहीं है तो फिर क्यों किसानों को पूरी-पूरी रात लाइन में लगना पड़ रहा है? क्यों थानों के अंदर खाद बंटवाई जा रही है? क्यों महिलाओं को घर-खेत छोड़कर खाद लेने के लिए आना पड़ रहा है?

हुड्‌डा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वायु प्रदूषण के लिए पूरी तरह से पराली जलाने को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। किसानों का तो एक छोटा सा रोल है। छोटे किसानों के सामने पराली प्रबंधन बड़ी चुनौती है। सरकार का फर्ज बनता है कि फसल की तरह एमएसपी तय करके पराली खरीद की जाए और उससे खाद, बिजली या अन्य उत्पाद बनाए जाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के हारे हुए नेता कांग्रेस पर टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा के इन नेताओं को कांग्रेस की चिंता छोड़कर अपनी हार के कारणों की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने एक वायरल वीडियो दिखाते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावों में खुलकर पैसे बांटे हैं।

कांग्रेस ने हार के कारणों को जानने के लिए कर्ण सिंह दलाल की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है, जो जल्द अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा कि फसल के वक्त के बाद हलका वाइज कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया जाएगा। हम चुनाव हारे हैं, लेकिन लड़ाई नहीं हारे हैं। प्रदेश के मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायकों ने नाम तय करके हाईकमान को दिए हुए हैं। मुझे लगता है कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद पार्टी हाईकमान इस पर फैसला ले सकती है। यह हाईकमान के ऊपर निर्भर करता है। विधानसभा में कांग्रेस के 37 मजबूत विधायक हैं, जो बखूबी प्रदेश की समस्याओं को लेकर आवाज उठाएंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X