Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

रॉयल केनल क्लब पंचकूला द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय डॉग शो का आयोजन 17 नवंबर को पंचकूला में

Updated on Thursday, November 07, 2024 10:44 AM IST

पंचकूला । रॉयल केनल क्लब पंचकूला, 17 नवंबर 2024 को केनल क्लब ऑफ इंडिया और पालतू पशु पालन चिकित्सा केंद्र (पीएएमसी) के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय डॉग शो का आयोजन कर रहा है।
रॉयल केनल क्लब, पंचकूला के महासचिव सिकंदर सिंह इस कार्यक्रम के प्रबंधन की देखरेख करेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए सिकंदर सिंह ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला के सेक्टर 3 शो ग्राउंड (हॉलिडे इन के सामने) किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पंचकूला केनल क्लब द्वारा इस वर्ष लगातार पांचवां डॉग शो करवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पीएएमसी के साथ मिलकर करवाए पिछले दो शो को लोगों का भारी समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के इस सबसे बड़े कैनाइन कार्यक्रम में इस वर्ष विभिन्न नस्लों के साथ साथ अच्छी नस्ल के 300 से 400 डॉग आने की उम्मीद है। इनमें देशी भारतीय नस्लें भी शामिल है, जो अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू प्रतिभा दोनों को उजागर करेंगी।
उन्होंने कहा कि इस शो में महाराष्ट्र, कलकत्ता, बैंगलोर, कोच्चि, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, चेन्नई, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब जैसे राज्यों से प्रदर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे क्षेत्र के पशु प्रेमियों, प्रजनकों और डॉग के शौकीनों सहित 2 से 3 हज़ार दर्शकों को आकर्षित कर एक आकर्षक मंच तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि रॉयल केनल क्लब पंचकूला द्वारा पिछले साल करवाए शो में इटली, रूस, क्रोएशिया और सर्बिया जैसे देशों से 3,000 से अधिक दर्शक और प्रदर्शक शामिल हुए थे। उन्होंने इस साल भी एक सफल कार्यक्रम करवाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि जर्मनी और सर्बिया के प्रतिष्ठित जज इस शो के पैनल में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि पंचकूला केनल क्लब के सदस्य भी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की उपस्थिति में प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे और पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने कहा कि शो के मुख्य प्रायोजक किंडर पांडा प्ले स्कूल पंचकूला, पशु कल्याण और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के लिए इस पहल का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि गतिविधियों, वैश्विक विशेषज्ञों की पूरी जानकारी और मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त के उत्सव को रोमांचक बनाने के लिए हमारे साथ जुड़ें।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X