Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

देश के टाॅप 10 नगर निगम में शुमार होगा मानेसर निगम : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह

Updated on Monday, November 04, 2024 16:16 PM IST

- राव नरबीर सिंह ने निगम अधिकारियों संग बैठक कर मानेसर क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की

  • कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निगम क्षेत्र को पाॅलीथीन व अतिक्रमण मुक्त करने के दिए निर्देश
  • कम खर्च में उच्च गुणवत्ता का निर्माण कार्य सुनिश्चित करवाएं अधिकारी, संबंधित क्षेत्र की आरडब्ल्यूए के सुझावों को भी दी जाए प्राथमिकता : राव नरबीर सिंह

4 नवंबर, मानेसर- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मानेसर नगर निगम को देश के टाॅप 10 नगर निगमों में शामिल करना उनका ध्येय है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कम खर्च में उच्च गुणवत्ता के निर्माण कार्य हो। जनता का पैसा जनता की भलाई में लगाया जाए। साथ ही उन्होंने सख्त शब्दों में अधिकारियों से कहा कि सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त और पाॅलीथीन को पूरी तरह से बंद करने की दिशा में काम करें।


राव नरबीर सिंह सोमवार को नगर निगम मानेसर कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक में राव नरबीर सिंह ने नगर निगम, एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी और प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की। राव ने प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड और नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे शहर को पाॅलीथीन मुक्त बनाने की दिशा में काम करें। पाॅलीथीन का प्रयोग करने वाले दुकान, रेहड़ी चालकों का चालान करें और सुनिश्चित करें कि जहां से वह पाॅलीथीन खरीदते है उन पर भी कार्रवाई करें। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मानेसर क्षेत्र में पाॅलीथीन बनाने और बेचने वालों की पहचान करके कठोर कार्रवाई करें। सरकारी जमीन पर कब्जे के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम, एचएसआईआईडीसी के अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण की पहचान करें। पुलिस विभाग की मदद से अतिक्रमण पर कार्रवाई करें। यदि इसके बाद भी उक्त जगह पर अतिक्रमण मिलेगा तो संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने निगम क्षेत्र की सोसाइटी में स्थापित एसटीपी की जांच के दिए निर्देश

राव नरबीर सिंह ने बैठक में नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग से नगर निगम मानेसर से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी लेने उपरान्त कहा कि नगर निगम को अपना स्वयं का कार्यालय बनाने की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।


इंजीनियरिंग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कम खर्च में उच्च गुणवत्ता के निर्माण कार्यों पर जोर दें। सड़क और गलियों के किनारें बनी नाली,नालों की सफाई सुनिश्चित करें। खुले में डाले जाने वाले सीवर के गंदे पानी पर भी सख्ती बरतने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। अधिकारी विशेषकर इंजिनियरिंग विंग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे कार्यालय में समय व्यतीत करने की अपेक्षा फील्ड में ज्यादा समय दें ताकि उन्हें निगम क्षेत्र लोगों की समस्याओं के बारे में पता चल सके। बैठक में निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि निगम क्षेत्र में विभिन्न सोसाइटी से एसटीपी का पानी टैंकर के माध्यम से बिना ट्रीटमेंट के विभिन्न स्थानों पर खुले में छोड़ा जा रहा है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कारवाई की जाए। इसके साथ साथ निगम क्षेत्र की सभी सोसाइटी में स्थापित एसटीपी की कार्यप्रणाली की भी जांच की जाए कि वे पूर्ण रूप से काम कर रहे हैं या नही। उन्होंने बैठक में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े विषय पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि आमजन को इसमें कोई परेशानी ना हो। राव नरबीर सिंह ने इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुरा चौक पर जाम की स्थिति का आंकलन कर वहां दोनों ओर स्लिप रोड बनाने के भी निर्देश दिए।


बैठक में नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग, अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार, एसई विजय ढ़ाका और उप-निगम आयुक्त विनोद नेहरा सहित अन्य अधिकारी व कमर्चारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X