Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

परिवहन विभाग को ऊंचा उठाने के लिए हरसंभव होंगे प्रयास, विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को किया जाएगा खत्म - परिवहन मंत्री अनिल विज

Updated on Friday, October 25, 2024 09:55 AM IST

सभी कर्मचारियों को मिलेगा न्याय, यदि किसी भी कर्मचारी को कोई परेशानी है तो वह उनसे मिल सकता है- अनिल विज

अनिल विज के परिवहन मंत्री बनने पर परिवहन विभाग के सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर

चण्डीगढ/अंबाला, 24 अक्तूबर- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘परिवहन विभाग को ऊंचा उठाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के सभी कर्मचारियों को न्याय मिलेगा और यदि किसी भी कर्मचारी को कोई परेशानी है तो वह उनसे इस संबंध में मिल सकता है’’।

यह आश्वासन गत देर सायं परिवहन मंत्री श्री अनिल विज द्वारा हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई शिष्टाचार भेंट के दौरान दिया गया। इस प्रतिनिधिमंडल ने श्री विज को परिवहन मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाए और बधाई दी। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान परिवहन मंत्री और हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर विस्तृत बातचीत हुई।

भविष्य में यूनियन की मांगों के संबंध में होगी वार्ता

माननीय परिवहन मंत्री द्वारा संगठन के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को यह ठोस आश्वासन दिया कि आने वाले समय में जल्द ही यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर चालक/परिचालक कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी वार्ता की जाएगी और उन्हें लागू भी करने की दिशा में पहल की जाएगी। इस भेंटवार्ता के दौरान परिवहन विभाग में कार्यरत चालक/परिचालक कर्मचारियों की अन्य दैनिक समस्याओं और उनकी मांगों पर भी सकारात्मक बातचीत की गई।

अनिल विज के परिवहन मंत्री बनने पर परिवहन विभाग के सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर

उल्लेखनीय है कि श्री अनिल विज के परिवहन मंत्री बनने पर हरियाणा रोडवेज जागृति मंच व विभाग के सभी चालक/परिचालक कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस दौरान जागृति मंच की राज्य कार्यकारिणी से राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह, संगठन सचिव सुरेश सैनी नारनौंद, मुख्य सलाहकार सुनील वर्मा अंबाला, दयानंद यादव, राजेश बराड़, प्रवीण शर्मा और रमेश कुमार मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X