Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

48 कोस के तीर्थों पर गूंजेगी गीता वाणी

Updated on Tuesday, November 05, 2024 11:02 AM IST

केडीबी ने गीता महोत्सव के आयोजन का तैयार किया रोडमैप
48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने की सीएम से मुलाकात
तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर जताया आभार, दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

चंडीगढ़, 04 नवंबर। महाभारत धरा के 48 कोस के तीर्थों पर गीता वाणी की गूंज सुनाई देगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 48 कोस तीर्थ कमेटी द्वारा तीर्थों पर गीता महोत्सव के आयोजन की तैयारियों का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। यही नहीं 48 कोस के तीर्थों के जीर्णोद्धार को लेकर भी केडीबी ने रूपरेखा तैयार की है। लुप्त हो चुके तीर्थों को भी नई पहचान दिलाने के लिए 48 कोस तीर्थ कमेटी कवायद में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी भी तीर्थों के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।


इसी सिलसिले में सोमवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा की प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने पर आभार जताया। इसके साथ ही नायब सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का बधाई दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट किया। 48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीर्थों के जीर्णोद्धार को लेकर को लेकर विशेष रूचि और श्रद्धा पर आभार जताया। उन्होंने अवगत कराया कि लोकसभा सांसद के कार्यकाल में उन्होंने न केवल तीर्थों के विकास में रूचि दिखाई थी, बल्कि खुद कई तीर्थों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। उनके मार्गदर्शन में केडीबी तीर्थों के उत्थान को लेकर काम कर रही है।


मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि 48 कोस के अंतर्गत 182 तीर्थ हैं, जिनमें से 100 तीर्थों पर जीर्णोद्धार काम चल रहा है। कई तीर्थों पर जीर्णोद्धार का काम पूरा हो चुका है, जल्द ही उनका उद्घाटन विधिवत रूप से मुख्यमंत्री के करकमलों से कराया जाएगा।


तीर्थों के जीर्णोद्धार और पर्यटकों को महत्ता से अवगत कराए केडीबी : नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि ब्रह्मसरोवर के साथ 48 कोस के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। तीर्थों के जीर्णोद्धार को लेकर केडीबी रोडमैप तैयार करेगी। पर्यटकों को तीर्थों की महत्ता बारे अवगत कराने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के साथ सभी तीर्थों पर कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है, जिससे आमजन का गीता के साथ भावनात्मक जड़ाव बढ़ेगा। 48 कोस के तीर्थों के संत महात्माओं के साथ आमजन की भागेदारी भी सुनिश्चित की जाए।

11 दिसंबर को हर तीर्थ पर मनाया जाएगा महापर्व
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि 11 दिसंबर को सभी तीर्थों पर महापर्व मनाया जाएगा। ब्रह्मसरोवर पर सायं के समय दीपदान होगा तो 48 कोस के तीर्थ दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे। यही नहीं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन होगा। हर तीर्थ पर तीर्थ की महत्ता को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्थानीय लोगों की भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

ब्रह्मसरोवर पर लगाए जाएगी 48 कोस के तीर्थों की प्रदर्शन
48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि 28 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा। 5 से 11 दिसंबर तक गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम होंगे। ब्रह्मसरोवर के तट पर 48 कोस के तीर्थों के इतिहास और महत्ता को दर्शाने वाली प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि पर्यटकों की भागेदारी इन तीर्थों पर बढ़ सके। इसको लेकर केडीबी की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X