मंडी - फिल्मी दुनिया के दबंग सलमान खान का जादू किस कद्र उनके चाहने वालों पर असर करता है, इसका नजारा सोमवार को छोटी काशी में हजारों लोगों ने देखा। सोमवार को अपनी बहन अर्पिता के सुसराल पहुंचे सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले पागल हो उठे। तपती दोपहरी में सलमान खान के समर्थकों ने उनका दो घंटे इंतजार तक किया और कई बेहोश भी हो गए, लेकिन फिर भी सलमान के फैंस का हौसला नहीं टूटा। मंडी शहर और पड्डल मैदान में सलमान खान के आने के बाद सल्लू-सल्लू, शेरू-शेरू की आवाज से गूंजता रहा।