इसमें कोई शक नहीं है की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने हर किरदार के लिए जबरदस्त मेहनत करती हैं और उनकी यह मेहनत उनके हर प्रदर्शन में दिखती है। उन्होंने अपनी नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म मैरी कॉम के लिय 45 दिनों तक ज़ोरदार वर्कऑउटस किया था। इतना ही नहीं फिल्म डॉन में अपनी धमाकेदार प्रदर्शन के लिए कॉम्बैट ट्रेनिंग भी ली थी। और अब पी सी नज़र आएँगी अंतरराष्ट्रीय टेलीविज़न शो "क्वांटिको" में। इस शो में अपनी किरदार के लिए पी सी बड़े पैमाने पर कॉम्बैट ट्रेंनिंग ले रही हैं।
सूत्रों का कहना है कि प्रियंका इस शो में एफ बी आई ट्रेनी की भूमिका निभा रही हैं और पी सी सारे स्टंट्स खुद ही करेंगी। जिसके लिए वो कॉम्बैट ट्रेनिंग के साथ साथ फाइट्स के दूसरे फार्म्स को भी सीख रही हैं।
- आश्ाी तिवारी