मुंबई - अपनी खूबसूरती और अभिनय से प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस और भाजपा नेता हेमा मालिनी नानी बनने की तैयारी में है। 66 वर्षीय हेमा की छोटी बेटी अहाना प्रेगनेंट हैं और उनके जून में मां बनने की उम्मीद है। मीडिया से बातचीत के दौरान काफी खुश दिखाई दे रहीं हेमा ने कहा कि अहाना जून में बच्चे को जन्म देंगी। बेबी का जन्म मुंबई में होगा।
मैं अहाना और उसकी होने वाली संतान के लिए थोडे दिन राजनीतिक दायित्वों से ब्रेक लूंगी। मैं काफी समय से कार्य संबंधी गतिविधियों के कारण ब्रेक नहीं लिया है। और मैं किसी भी हाल में इतने अच्छे मौके को नहीं गंवा सकतीं। यह मेरा पहला दोहेता या दोहिति होगी और मैं इस लेकर काफी उत्साहित हूं। हेमा ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप क्या कहना चाहते हैं कि मैं नानी जैसी नहीं दिखती हूं! मैं नानी जैसी ही लगूंगी जब अहाना का बेबी मेरी गोद में होगा।
29 वर्षीय अहाना की शादी पिछले वर्ष वैभव वोहरा से हुई थी। अहाना की बडी बहन और धर्मेद्र-हेमा की दूसरी बेटी 33 वर्षीय ईशा देओल की शादी 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से हुई थी, लेकिन अभी तक उनके कोई संतान नहीं है।