Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

सलमान की दबंगई की दिवानी हुई हिमाचली छोटी काशी

Updated on Tuesday, May 26, 2015 11:47 AM IST

मंडी - फिल्मी दुनिया के दबंग सलमान खान का जादू किस कद्र उनके चाहने वालों पर असर करता है, इसका नजारा सोमवार को छोटी काशी में हजारों लोगों ने देखा। सोमवार को अपनी बहन अर्पिता के सुसराल पहुंचे सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले पागल हो उठे। तपती दोपहरी में सलमान खान के समर्थकों ने उनका दो घंटे इंतजार तक किया और कई बेहोश भी हो गए, लेकिन फिर भी सलमान के फैंस का हौसला नहीं टूटा। मंडी शहर और पड्डल मैदान में सलमान खान के आने के बाद सल्लू-सल्लू, शेरू-शेरू की आवाज से गूंजता रहा।

 

पड्डल में अपने समर्थकों का जोश देखकर सलमान खान भी दंग रह गए। वहीं सलमान खान को अपने मोबाइल व कैमरे में कैद करने की भी होड़ दर्शकों के बीच लगी। सलमान खान जब पड्डल मैदान स्थित पैवेलियन में पहुंचे तो पहले से मौजूद युवाओं भीड़ उन्हें देखकर पागल हो उठी। पूरा पड्डल मैदान में गूंज उठा। जैसे ही सलमान ने अपने चाहने वालों का अभिनंदन स्वीकार करने के लिए अपने हाथ उठाए जो पड्डल मैदान में उनके समर्थक झूम उठे। युवाओं व युवतियों हाथ उठा कर नाचते हुए सलमान का इस्तकबाल किया। युवाओं की भीड़ के अंदर इतना जोश था कि सब लोग पैवेलियन के बिलकुल नजदीक पहुंच गए।

 

इन लोगों को थोड़ा पीछे करने के लिए पहले पुलिस और उसके बाद अनिल शर्मा ने विफल प्रयास किया। इसके बाद सलमान के कहने पर युवा थोड़े पीछे हटे, लेकिन जितनी देर सलमान खान स्टेडियम में रहे युवा-युवतियों ने एक पल की भी राहत नहीं ली। लगातार युवा सल्लू-सल्लू कह कर चिल्लाते रहे। जैसे-जैसे सलमान खान की हरकतें बढ़ती गई वैसे ही युवाओं के अंदर जोश भी पूरे उफान पर आ गया। दर्शकों को संभालने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्त करनी पड़ी। इससे पहले सलमान खान के मंडी शहर में होटल रिजेंट पाम पहुंचने से पहले दर्शकों का भारी जमाबड़ा लग चुका था। सलमान यहां 12 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे और उनके देखकर उनके समर्थक झूम उठे। इसके बाद सलमान तीन बजे के लगभग पड्डल मैदान पहुंचे।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X