मुबंई - जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म रॉय तो बॉक्स आफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई, मगर उन पर फिल्माया गया एक पंजाबी गाना चिट्टिया कलाइयां काफी हिट साबित हुआ और यह अब भी हर जगह सुना जा सकता है। शायद इसी वजह से एक पंजाबी फिल्म निर्माता ने जैकलीन फर्नांडिस से संपर्क कर अपनी एक फरमाइश उनके सामने रख दी। दिल के रिश्तों के इर्दगिर्द घूमती है दिल धडक़ने दो की कहानी दरअसल, इस निर्माता को अपनी फिल्म में एक स्पेशल गाना चाहिए।
उनका मानना है कि जैकलीन फर्नांडिस के परफॉर्मेंस से लोग आकर्षित होते हैं और यह बात उनकी फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि उनकी फिल्म में सारे नए कलाकार नजर आने वाले हैं। हालांकि जैकलीन फर्नांडिस ने इस गाने को करने से मना कर दिया। वजह यह रही कि निर्माता इस गाने को कनाडा में शूट करना चाहते हैं और उनके पास इसके लिए जरा भी फुर्सत नहीं है। वह इन दिनों अपने देश श्रीलंका में बन रही एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म के लिए काम कर रही हैं।
लंबे शेड्यूल के कारण उनके लिए कनाडा जाने के लिए समय निकाल पाना असंभव है। बताया जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडिस की यह श्रीलंकाई फिल्म एक चर्चित हत्याकांड पर आधारित है, जो कुछ अरसे पहले श्रीलंका में हुआ था और अखबारों की सुर्खियां बना था।