मुबंई - हिंदी सिनेमा में सफलता के झंडे गाडऩे के बाद एक्ट्रेस सनी लिओनी ने अब साउथ फिल्मों की ओर रुख किया है। साउथ के फिल्म निर्माता व निर्देशक भी सनी की लोकप्रियता को भुनाना चाह रहे हैं। इसी क्रम में कन्नड़ फिल्म लव यू आलिया में एक छोटे से रोल के लिए सनी लियोनी को साइन किया गया है। इस फिल्म के निर्देशक इंद्रजीत ने इस खबर की पुष्टि की है।
सनी युवा कन्नड़ एक्टर के साथ रोमांटिक गाने में भी दिखेंगी। एक्टर का नाम फिलहाल गुप्त रखा गया है। सनी जून से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। सनी के लिए हालांकि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले वो एक कन्नड़ फिल्म डीके में आइटम सांग कर चुकी हैं। लव यू आलिया में रविचंद्रन और भूमिका चावला मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सुदीप भी अहम भूमिका में दिखेंगे।