मुंबई - अभिनेता रणदीप हुड्डा को एक तेलुगु फिल्म में विलेन बनने के लिए तीन करोड रूपए का ऑफर मिला था। रणदीप ने तीन करोड रूपये का यह ऑफर ठुकरा दिया है । फिल्म निर्माता चाहते थे कि रणदीप इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाऎं। इस रोल के लिए वे रणदीप को लगभग तीन करोड रूपए तक देने के लिए तैयार थे लेकिन रणदीप ने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से इन्कार कर दिया।
इस फिल्म की शूटिंग 29 मई से शुरू की जाएगी। पवन कल्याण की फिल्म गब्बर सिंह-2 फ्लोर पर आने वाली है। रणदीप से इस फिल्म में भी काम करने के लिए बातचीत की गई थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म में भी काम करने से इन्कार कर दिया।