मुंबइ - हिट-एण्ड-रन केस में दोषी सलमान खान को मिली सजा पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का बयान आया है। सलमान को सेशंस कोर्ट से मिली 5 साल की सजा पर रवीना टंडन ने जमकर निशाना साधा है। रवीना ने एक कार्यक्रम में सलमान की सजा पर कहा है कि, जिसने जो कर्म किया है वो वैसा भरेगा, हम लोग कोई नहीं होते हैं किसी के लिए आगे-पीछे कुछ बोलने वाले।
सलमान की सजा बॉलीवुड एक सुर में उनके और परिवार के साथ सहानुभूति जताई है वहीं रवीना का इस तरह का बयान वाकई काफी चौंकानें वाला है। रवीना ने सलमान के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। रवीना और सलमान ने एक साथ ‘अंदाज अपना अपना’ ‘पत्थर के पूल’ और ‘कहीं प्यार ना हो जाए’ और ‘दीवाना मस्ताना’ जैसी फिल्में की हैं।