मुंबई - बॉलीवुड एक्टर आमिर खान जो भी काम हाथ में लेते हैं, उसे पूरी तन्मयता के साथ करते हैं। अपनी आने वाली फिल्म ‘दंगल’ में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आमिर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म में पहलवान का रोल निभाने जा रहे आमिर ने अपना वजन 90 किग्रा तक बढ़ाया। ये मूवी पहलवान महावीर सिंह फौगाट और उनकी दोनों बेटियों गीता और बबिता फौगाट की रियल स्टोरी पर आधारित है।
फिल्म के बारे में आमिर ने कहा-पूरी सख्ती के साथ मैं पहलवानी की प्रेक्टिस कर रहा हूं। इसे मैं काफी एन्जॉय भी कर रहा हूं।’ आमिर ने वजन बढ़ाने पर कहा-इस उम्र में वजन बढ़ाना आसान काम है, लेकिन इसे कम करना उतना ही मुश्किल है। सिर्फ 3 महीनों में मैंने अपना वेट 20 किग्रा बढ़ाया। तत्काल वजन बढ़ाना मेरी हेल्थ के लिए जोखिम भरा है। सच्चाई ये है कि इस तरह से वेट बढ़ाना हर किसी के लिए घातक हो सकता है।’
फिल्म की रिलीज पर आमिर ने बताया-मैं अभी ‘दंगल’ को छोडक़र कोई भी फिल्म नहीं कर रहा हूं। इसके लिए मैंने 2 साल दिए हैं। फिल्म के ओल्ड वर्जन की शूटिंग के बाद मैंने खुद को एक ऐसे यंग एज रेसलर के लिए तैयार किया, जिसके सिक्स पैक्स हों। अगले साल जून में मैं इसके यंगर वर्जन की शूटिंग करूंगा। इसके बाद क्रिसमस पर ये फिल्म रिलीज होगी।’